( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24 फरवरी 2026 को पीथमपुर के प्रायवेट स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दसवीं का पेपर दे रही नाबालिग द्वारा परीक्षा के दौरान वॉशरूम में एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। इस घटना के बाद स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें लगातार प्रसारित हुईं, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
एनटीवी टाइम न्यूज/ नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके दोस्त कान्हा बर्मन ने उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे, जीवन ज्योति कॉलोनी में ले जाकर लगभग डेढ़ साल तक लगातार उसके साथ बलात्कार किया।
इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पहले पीथमपुर के सेक्टर एक थाना और फिर , बेटमा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 65(1), 64(2)एम और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6, 3/4, 5(j)(ii)/6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बेटमा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने नाबालिग के घर के आसपास के लोगों और किरायेदारों से पूछताछ कर आरोपी कान्हा बर्मन के बारे में जानकारी जुटाई। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने 12 मार्च 2026 को आरोपी कान्हा बर्मन (पिता निलेश बर्मन, उम्र 20 साल, निवासी ग्राम अंजनबयडा, पेटलावद,को धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसे देपालपुर में माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…