किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय*
डिण्डौरी:- जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने दायित्वों से सामूहिक रूप से कार्यमुक्त हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पत्र भेजकर अपने पदों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन तक आवाज उठाई जा रही थी। संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनते रहे और संगठन का विस्तार करते हुए कई ग्राम समितियों का गठन भी किया गया, जिससे संगठन की सक्रियता पूरे जिले में बढ़ी।
बताया गया कि किसानों की मांगों को लेकर 29 दिसंबर 2025 से शहपुरा के रानी दुर्गावती स्टेडियम में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की गई थी। इस आंदोलन के दौरान किसानों की 29 प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन जबलपुर संभाग के आयुक्त को सौंपा जाना था। इसके बावजूद किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई।
जिला पदाधिकारियों का कहना है कि किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत स्तर पर भी समय और धन खर्च किया। इसके बावजूद संगठन स्तर पर उनकी मांगों और प्रयासों को लेकर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। इसी कारण संगठन के जिला पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने दायित्वों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया।
इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू और जिला मंत्री एड. निर्मल कुमार साहू के हस्ताक्षरयुक्त पत्र संगठन के प्रांत पदाधिकारियों को भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सहयोग और सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा।
जिला कार्यकारिणी के इस सामूहिक इस्तीफे से किसान संगठनों और क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का माहौल बन गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं और आगे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को किस प्रकार संचालित किया जाएगा।
पत्र की प्रति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
दिनांक – 14 मार्च 2026
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…