Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...

ग्राम पंचायत मालपुर में...

डिंडोरी जिले के शाहपुरा जनपद के ग्राम पंचायत मालपुर में आज नर्मदा जयंती...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल की बेटी दीक्षा बोबडे दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कदमताल के...

बैतूल की बेटी दीक्षा बोबडे दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कदमताल के लिए तैयार

महेश राठौड़

बैतूल की बेटी दीक्षा बोबडे दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कदमताल के लिए तैयार
परेड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शामिल होने के लिए हुईं चयनित

बैतूल। जे. एच. कॉलेज की छात्रा कु. दीक्षा बोबडे गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शामिल होने के लिए चयनित हुई हैं। वर्तमान में दीक्षा दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। दीक्षा बोबडे ग्राम बिरोली की निवासी हैं और हीरालाल बोबडे एवं चंपा बोबडे की सबसे छोटी बेटी हैं। दीक्षा जे. एच. कॉलेज की बीएससी फाइनल वर्ष की छात्रा हैं और सामाजिक आंदोलन मूवमेंट 21 से भी जुड़ी हुई हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दीक्षा ने छह कठिन प्रशिक्षण शिविरों को सफलता पूर्वक पार किया है। उनकी इस सफलता में कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार और उनके सीनियर्स का विशेष योगदान रहा है। दीक्षा ने बताया कि छोटे से गांव से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन परिवार के पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद से यह संभव हो सका। दीक्षा बोबडे आज युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं और बैतूल जिले का गौरव बढ़ा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments