Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : स्कूल बस की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम...

बैतूल : स्कूल बस की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

एनटीवी टाइम न्यूज बैतूल/बैतूल जिले के ग्राम लाखापुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय छात्र की स्कूल बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस यादव पुत्र अर्जुन यादव के रूप में हुई है, जो आमला स्थित लाइफ करियर स्कूल में केजी-2 का छात्र था।

हादसा उस समय हुआ जब प्रिंस दोपहर करीब 3 बजे अपने गांव में सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान आरडी पब्लिक स्कूल की बस अचानक आई और उसे कुचलते हुए निकल गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी इरफान कुरैशी ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version