Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeदेशभाजपा ने "ऑपरेशन सिंदूर" के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस ने...

भाजपा ने “ऑपरेशन सिंदूर” के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस ने आतंकवाद से निपटने में पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और मोदी सरकार के बीच तुलना किए जाने वाले एक वीडियो को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या अब विपक्ष के साथ की जरूरत नहीं है और एकजुटता का संदेश नहीं देना है? भाजपा ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की गई सैन्य कार्रवाई की पृष्ठभूमि में अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया।

सत्तारूढ़ पार्टी ने वीडियो में इस बात का उल्लेख किया है कि आतंकी हमलों के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। भाजपा ने वीडियो के साथ यह पोस्ट किया,”दुश्मनों के लिए संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमसे मत टकराना।

संप्रग शासन की निष्क्रियता के विपरीत, अब नए भारत में व्यर्थ शांति वार्ता के लिए धैर्य नहीं है।” इसको लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, “तो अब राजनीति करनी है? राजनीति करने का टाइम आ गया? सरकार को विपक्ष के साथ की ज़रूरत नहीं है? क्या अब एकजुटता का संदेश नहीं देना है? सरकार और भाजपा स्पष्ट करे।”

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version