Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : बकरीद से पहले IAS नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल,पशुओं...

भोपाल : बकरीद से पहले IAS नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल,पशुओं का खून बहाना उचित नहीं

भोपाल : मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बकरीद से पहले एक बार वे फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की है जिनमें पशुओं का खून बहाने को अनुचित बताया हैं।

अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नियाज खान ने लिखा- ‘यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु, इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा- ‘पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं’

जानिए कौन है IAS नियाज खान

2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इससे पहले वह राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। प्रमोशन के बाद वे आईएएस अफसर बनें है और इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियाज खान एक अच्छे लेखक हैं वे अब तक 7 नॉवेल लिख चुके हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी थी जिसमें सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, मुस्लिम होते हुए ब्राह्मणों की तारीफ करने पर वे विवादों में रहे थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version