Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशमंत्री शाह के बाद अब उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सेना पर दिया विवादित...

मंत्री शाह के बाद अब उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सेना पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की ओर से भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर उपजा विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से आए एक दूसरे बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

जगदीश देवड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पहलगाम हमले और उसके परिणामस्वरूप हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के संदर्भ में बात कर रहे हैं। वीडियो में देवड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं,‘‘पूरा देश, देश की वो सेना और देश के सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाइए।‘‘

इसके पहले राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में बेहद विवादास्पद बयान देकर देश भर में चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस बयान के बाद से कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। हालांकि ये मामला न्यायालय में जाने के चलते सरकार मंत्री पर किसी भी प्रकार की कारर्वाई के पहले न्यायालय के फैसले का इंतजार करने का हवाला दे रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version