Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...

ग्राम पंचायत मालपुर में...

डिंडोरी जिले के शाहपुरा जनपद के ग्राम पंचायत मालपुर में आज नर्मदा जयंती...
Homeमध्य प्रदेशमऊगंज : घटना पर बोले एमपी के डीजीपी- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो...

मऊगंज : घटना पर बोले एमपी के डीजीपी- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई दो हत्याओं के मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने कहा है कि आरोपितों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो अपराधियों के लिए नजीर साबित होगी। उन्होंने बताया कि अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में शनिवार को दबंगों द्वारा युवक और एएसआई की हत्या करने की घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृत एएसआई रामचरन गौतम को राज्य सरकार की ओर से बलिदानी का दर्जा देने के साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया

मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन सिंह के साथ घटनास्थल पहुंचे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने कहा कि आरोपितों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो अपराधियों के लिए नजीर साबित होगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

फिर से माहौल बिगाड़ने की हुई कोशिश

डीजीपी ने आरोपित दबंगों द्वारा पीटकर मारे गए युवक सनी द्विवेदी के परिवार से मुलाकात भी की। उधर शनिवार देर रात को पुलिस ने गड़रा गांव जाकर दो आरोपितों को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आदिवासी भड़क गए और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति समाप्त हो चुकी है। पुलिस का डर नहीं रहा। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का भी दायित्व है, इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments