Sunday, January 18, 2026

TOP NEWS

संस्कार पब्लिक हाई स्कूल...

शहपुरा ,,संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष अनुसार शैक्षणिक भ्रमण...

मकर संक्रांति पर अनाथ...

आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को कलेक्टर महोदया श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के...

छोटे शहर से बड़ा...

छोटे शहर से बड़ा नेतृत्व: भाजपा के युवा नेता मोहित कुमार पांचाल बने...

विदिशा : आठ पुलिस...

विदिशा की चर्चित अरिहंत ज्वैलर्स डकैती कांड का खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग...
HomeUncategorizedमहंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के नए जिला संयोजक

महंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के नए जिला संयोजक

अवध प्रांत बैठक में महंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक

लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार के अंतर्गत कार्यरत हिंदू जागरण मंच की अवध प्रांत बैठक में महंत रोहित गिरि को सर्वसम्मति से जिला संयोजक नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में बताया गया कि महंत रोहित गिरि लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा और संगठन विस्तार में सक्रिय रूप से जुटे रहे हैं। समाजहित और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति, मजबूती और विस्तार मिलेगा।

नई जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महंत रोहित गिरि ने कहा कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त विश्वास के लिए आभारी हैं और समाज में जागरूकता, राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सेवा कार्यों को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments