Thursday, September 10, 2026

TOP NEWS

हर वक्त रहती है...

हर वक्त रहती है थकान और कमजोरी? इन 4 आदतों को सुधारें, तुरंत...

गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के...

गोरखपुर: कंप्यूटर सेंटर में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा से अश्लील हरकत, रंगे...

उज्जैन ब्रेकिंग: जहाँ सालों...

उज्जैन: धर्म और आस्था की नगरी उज्जैन इस समय एक ऐसे अलौकिक और...

अमझेरा थाना की केशवी...

अमझेरा थाना की केशवी चौकी पर पुलिस बल नदारदनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने...
HomeUncategorizedडिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक एवं अत्यंत...

डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक एवं अत्यंत गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है,

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पीड़िता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है तथा उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है।

इसी बीच, बालिका की मां का शव उनके आवास के एक कक्ष में अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे घटना की गंभीरता और अधिक बढ़ गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का वातावरण व्याप्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को जांच के लिए बुलाया है।। शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और प्रकरण की हर दृष्टिकोण से गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूर्ण होने के पश्चात ही वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments