Friday, March 14, 2025

TOP NEWS

PANNA : मातम में...

घर में सो रहे टीचर की बेरहमी से हत्या, चार बच्चों के सिर...

SEHORE : मिनटों में...

गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण अंचलों में आगजनी की घटना देखने को...

UJJAIN : उज्जैन में...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली का त्योहार परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाया...

होली पर भद्रा का...

दीपक तिवारीहोली पर भद्रा का साया रहने से आज रात 11 बजकर 27...
Homeमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र: ठाणे में 13 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी

महाराष्ट्र: ठाणे में 13 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी

महाराष्ट्र: ठाणे में 13 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी

मुंबई आशीष सिंह

महाराष्ट्र के ठाणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 19 वर्षीय व्यक्ति ने 13 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। दरअसल लड़की अपनी बड़ी बहन से किसी बात से नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी और एक झील के किनारे जाकर बैठ गई थी।

फिर आरोपी ने लड़की का अपहरण किया और धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी को पकड़ लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुई इस घटना के सिलसिले में 19 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपनी बड़ी बहन से झगड़कर बुधवार की रात अपने घर से निकल गई थी और शहर में एक झील के किनारे बैठने चली गईथी।

आरोपी ने किस तरह घटना को दिया अंजाम
अधिकारी ने कहा कि, आरोपी ने लड़की से संपर्क किया और उसे अपने घर आने का लालच दिया। फिर आरोपी ने धमकी दी और पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि, आरोपी के खिलाफ धारा 65 (16 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार), 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), 137 (2) (अपहरण) और भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments