Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

अंकिता भंडारी केस में...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन! हरिद्वार में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ से 3 घंटे तक हुई गहन पूछताछ। जानिए वायरल ऑडियो और VIP कनेक्शन को लेकर पूर्व विधायक ने क्या कहा।

धार में माँ दुर्गा...

राकेश शितोलेधार में माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा 20 को, देश-विदेश के...

दिल्ली विरोध प्रदर्शन: CJP...

दिल्ली में CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद मंदिर मार्ग थाने पहुंची लीगल टीम, SEM कोर्ट में होगी पेशी। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को 12 घंटे की हिरासत के बाद तड़के सुबह रिहा कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

टेक जगत में धमाका:...

टेक जगत में धमाका: एप्पल ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone...
HomeUncategorizedमांसाहारी पौधा : भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में

मांसाहारी पौधा : भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में

मांसाहारी_पौधा : भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में इस बार एक दुर्लभ और अनोखे मांसाहारी पौधे, यूट्रीकुलेरिया की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई है। आमतौर पर मेघालय और दार्जिलिंग में पाया जाने वाला यह पौधा, जिसे ‘ब्लैडरवॉर्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा छोटे कीट-पतंगों का शिकार कर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे घना की जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को नया आयाम मिलेगा।

घना निदेशक मानस सिंह ने बताया कि यूट्रीकुलेरिया मांसाहारी पौधों की एक अनूठी प्रजाति है, यह छोटे जीवों को पकड़ने के लिए मूत्राशय जैसे जाल (ब्लैडर) का इस्तेमाल करता है। ब्लैडर के अंदर आने के बाद जीव फंस जाता है और वहीं मर जाता है। यूट्रीकुलेरिया मुख्य रूप से प्रोटोजोआ, कीड़े, लार्वा, मच्छर और टैडपोल जैसे जीवों का शिकार करता है। इस पौधे की स्थलीय प्रजातियां पानी से भरी मिट्टी में उगती हैं और वहीं तैरने वाले छोटे जीवों को पकड़ती हैं। इस साल केवलादेव घना में पांचना बांध से भरपूर पानी मिलने के कारण इस पौधे की मौजूदगी संभव हो सकी है। यह पौधा घना के एल, के और बी ब्लॉक में देखा जा रहा है।

सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. एमएम त्रिगुणायत ने बताया कि कई साल पहले जब घना को पांचना बांध का पानी मिलता था, उस समय यह पौधा नजर आता था. इस बार पानी अच्छा मिला है तो यह फिर से दिखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments