Explore the website

Looking for something?

Friday, May 22, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

मध्य प्रदेश के स्कूलों...

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव होने...

भोजशाला विवाद में सुप्रीम...

धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष: MP हाईकोर्ट के फैसले...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा...

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2026 (State Service...

रील लाइफ का ‘सपोर्टिंग...

विशेष रिपोर्ट अहमदाबाद, 21 मई 2026 फिल्मों की दुनिया में अक्सर ऐसी कहानियों पर थ्रिलर...
Homeदेशमां ने खुद सगी बेटी का कपड़े बदलते बनाया अश्लील वीडियो फिर...

मां ने खुद सगी बेटी का कपड़े बदलते बनाया अश्लील वीडियो फिर अपने ही बॉयफ्रेंड को भेजा…

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न सिर्फ अपनी सगी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया ब्लकि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। यह सब एक बदले की भावना में किया गया।

इस घटना में और भी शर्मसार वाली बात यह है कि महिला ने बॉयफ्रेंड को यह वीडियो भेजकर उसे बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। फिलहाल पुणे की बिबवेवाडी पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला भारती विकास कुनहाडे और उसका प्रेमी गुरुदेव कुमार स्वामी बिबवेवाडी इलाके के निवासी है और दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले महिला ने अपनी ही बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजा। जब पीड़ित लड़की को इसके बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और इसके बाद मकान मालिक को अपनी मां और उसके प्रेमी के बारे में बताया जिसके बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी। इस बीच, दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की ने अपनी मां भारती के नाजायज प्रेम प्रसंग के बारे में मकान मालिक को बताया था, जिसके बाद भारती ने बदला लेने के लिए बॉयफ्रेंड की मदद से पहले बेटी के कपड़े बदलते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस घटना के बाद लोग भी आक्रोशित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version