Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
Homeछत्तीसगढमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक

//समाचार//

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक

कलेक्टर ने बैठक की तैयारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट
Ntv time छत्तीसगढ़

कोरबा 08 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री साय 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिला शामिल हैं। प्राधिकरण में 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ अपने विचार,सुझाव एवं शिकायत रखते हैं।

कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में शामिल होने वाले व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी एवं अधिकारियों के ठहरने हेतु निर्धारित विश्राम गृहों का लाइजनिंग अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट होने वाले हितग्राहियों की भी जानकारी तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाने एवं बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने एवं सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ प्राधिकरण बैठक की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रवेश, बैठक कक्ष, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, रोड क्लीयरेंस, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version