Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में DJ की धुन पर धांय-धांय, ताबड़तोड़ चली गोलियों से मौत...

मुरैना में DJ की धुन पर धांय-धांय, ताबड़तोड़ चली गोलियों से मौत का मंजर

  • मुरैना जिले में फिर फायरिंग, डीजे बजाने से रोकने पर दो पक्षों में विवाद बढ़ा, इसके बाद गोलियां चलीं.

मुरैना जिले में गोलियां तो ऐसी चल रही हैं जैसे बच्चे पटाखे चलाते हैं. लगातार फायरिंग की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है. सोमवार को फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला मुरैना की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिंगोना खुर्द मजरा के जगमोहन का पुरा गांव का है. सोमवार रात DJ बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान फायरिंग की गई. गोली लगने से संजय जाटव की मौके पर मौत हो गई, दूसरा युवक रानू दौनेरिया गोली लगने से घायल हो गया.

डीजे बजाने से रोकने पर बढ़ा विवाद

गंभीर रूप से घायल युवक को मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है. बताया जाता है कि मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को हिंगोना मजरा के जगमोहन का पुरा गांव में कुछ युवक अपने साथ वाहन में DJ के साथ निकल रहे थे. गांव में एक घर के सामने से डीजे वाहन गुजरा तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. लोगों ने DJ बजाने से रोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. झगड़ा बढ़ा तो डीजे बजाने का विरोध कर रहे पक्ष के एक युवक ने फायरिंग कर दी.

गोली लगने से दूसरा युवक गंभीर घायल

फायरिंग के दौरान एक गोली 26 वर्षीय संजय जाटव को लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दूसरी गोली 20 वर्षीय रानू दादोरिया के दाएं हाथ में लगी. रानू को जिला अस्पताल से ग्वालियर ले जाया गया है. गोलीकांड की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस, ADM, ASP सहित तमाम अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ हिंगोना गांव पहुंचे. पीड़ित पक्ष के लोग संजय के शव को पुलिस के हवाले नहीं कर रहे थे. उनकी मांग थी कि गोली मारने के आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.

बड़ी मुश्किल से माना पीड़ित पक्ष

पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों से मांग की कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए. आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाए. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात परिजनों ने शव उठाने दिया. आज डेडबॉडी का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एसपी समीर सौरभ का कहना है “हिंगोना में सोमवार रात दो पक्षों के बीच झगड़े में गोली लगने से संजय जाटव की मौत हो गई और रानू दादोरिया घायल है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments