Home मध्य प्रदेश मुलताई : नपा में कमीशन खोरी के आरोप की जांच की मांग,...

मुलताई : नपा में कमीशन खोरी के आरोप की जांच की मांग, पार्षद ने कहा दोषियों पर हो कार्रवाई

( मुलताई संवाददाता अविनाश तायवाड़े )

  • कमीशन की फाइल रहे तो अंधेरे में भी भुगतान चुपके से हो जाता है, मैसेज किया

मुलताई। नगर पालिका में कमीशन खोरी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। नपा में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 अधिकारी जीआर देशमुख ने नपा परिवार वाटसएप ग्रुप पर कमीशन की फाइल के भुगतान को लेकर मैसेज डाला था। यह मैसेज वायरल हो गया। गुरुवार को विवेकानंद वार्ड पार्षद अंजली सुमित शिवहरे ने कमीशन की फाइल के भुगतान के आरोपों की जांच करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम अनिता पटेल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। पार्षद अंजली शिवहरे ने बताया पिछले दिनों नपा में कार्यरत सहायक ग्रेड 1 अधिकारी जीआर देशमुख ने नपा मुलताई के वाटसएप ग्रुप में कमीशन के चक्कर में 13 वर्ष पुराना वेतन 4 नपा में कमीशन खोरी के लगे आरोपों की जांच की मांग लेकर सौंपा ज्ञापन। माह से बनकर फाइल धूल खा रही है। मगर 16 हजार रुपए नहीं हैं इनके पास भुगतान करने के लिए। कमीशन की फाइल रहे तो अंधेरे में भी भुगतान चुपके से हो जाता है। है न मजे की बात लिखकर मैसेज किया है। इस प्रकार कमीशन खोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।सार्वजनिक रूप से लगाए इन आरोपों से नपा मुलताई की छवि धूमिल हुई है। साथ ही नपा के सत्ताधारी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version