Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा...

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर कोलोकतंत्र के...

इंदौर के व्यापारियों का...

इंदौर में UPI मर्चेंट फीस के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा मोर्चा। दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू, 10 लाख मोबाइल तक विरोध पहुंचाने का लक्ष्य। पूरी खबर पढ़ें।

पासपोर्ट नियमों में बड़ा...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों (Passport Rules 2026) में बड़ा बदलाव किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नया पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने की फीस में भारी बढ़ोतरी की है, साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को भी घटा दिया है। जानिए नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट का नया फीस स्ट्रक्चर और पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशमुलताई : मरीज को खड़ी ट्रेन के नीचे से निकालकर ले गए...

मुलताई : मरीज को खड़ी ट्रेन के नीचे से निकालकर ले गए अस्पताल

( मुलताई संवाददाता अविनाश तायवाड़े )

मुलताई। ट्रेन में यदि कोई बीमार हो गया है, तो उसे ट्रेन से उतारकर अस्पताल ले जाने के लिए मुलताई रेलवे स्टेशन पर की व्हील चेयर नही है। इस बात की जानकारी आज लगी जब मुलताई रेलवे स्टेशनपर रुकी दक्षिण एक्सप्रेस में सफर कर बीमार यात्री को व्हील चेयर उपलब्ध नही हो पाई। जिसे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जाता है आगरा निवासी दरविंदर जाटव (40) अपनी पत्नी अंकिता और दो वर्षीय बेटे यश के साथ दक्षिण एक्सप्रेस से हैदराबाद जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मुलताई रेलवे स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने रेलवे स्टेशन प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन व्हीलचेयर की नहीं मिल पाई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए करीब 20 मिनट बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने डॉक्टर महेश झलिये की मदद से दरविंदर को मालगाड़ी के नीचे से निकालकर किसी तरह रेलवे पटरी पार करवाई और दरविंदर को तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीमार को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments