Home मध्य प्रदेश मॉकड्रिल के वक्त हुए हादसे की होगी जांच, जवानों का हाल जानने...

मॉकड्रिल के वक्त हुए हादसे की होगी जांच, जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे CM ने दिए निर्देश

  • भोपाल के बंसल हॉस्पिटल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये घटना क्यों हुई, इसके पीछे क्या कारण था ? इसकी जांच करने के लिए मैंने निर्देश दिए हैं

मध्य प्रदेश के भोपाल में 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के वक्त बड़ा हादसा हुआ था. यहां हैंड ग्रेनेड के फटने से दो जवान गंभीर रुप से घायल हुए थे. दोनों घायल जवानों को बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को बंसल हॉस्पिटल पहुंचे. घायल जवानों से बातचीत की.

एक जवान की हालत है नाजुक

गुरुवार को 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के वक्त बड़ा हादसा हुआ था. घायलों में प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार शामिल हैं.विशाल सिंह की हालत नाजुक है. इन जवानों से मिलने के लिए शुक्रवार को सीएम मोहन यादव बंसल हॉस्पिटल पहुंचे. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये घटना क्यों हुई, इसके पीछे क्या कारण था ? इसकी जांच करने के लिए मैंने निर्देश दिए हैं.चिकित्सा के उचित प्रबंधन रहे इसके निर्देश दिए गए हैं. ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि इलाज अच्छा हो.

परिजनों से की मुलाकात

सीएम मोहन यादव ने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की. एक जवान को ज्यादा चोटें आई है. उनकी आंख के पास लगी है, उसका भी उपचार किया जा रहा है. पिछले दिनों भोपाल में बस हादसा हुआ था. इसमें घायल हुए व्यक्ति से भी सीएम ने मुलाकात की.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version