Explore the website

Looking for something?

Monday, July 27, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशरमेश निकला मकसूद, इंदौर में हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार,...

रमेश निकला मकसूद, इंदौर में हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नाम बदलकर दोस्ती करना और उसके बाद युवतियों से दुष्कर्म करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला एरोड्रम क्षेत्र से सामने आया है जहां धर्म और नाम छुपाकर युवक ने युवती से दोस्ती की दुष्कर्म किया और फ़रार हो गया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है।

जहां एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ समय पूर्व रमेश नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ ग़लत काम किया है। वहीं कुछ समय बाद उसका नाम उसे मक़सूद पता चला आपको बता दें यह वही मकसूद है जिसके कारण एक व्यत्कि द्वारा ज़हर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। जिसमें उसने यह ज़िक्र किया था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध मक़सूद से है।

यह ख़बर मीडिया में आने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई इस पूरे मामले में एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने रविवार को बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है आरोपी ने नाम बदल कर दोस्ती की और ग़लत काम किया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version