Categories: Uncategorized

राजगढ़ : एमपी में दिनदहाड़े 7 तोला सोना चोरी, ढाई किलो चांदी भी गायब

  • दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूने घर में घुसे बदमाश सात तोला सोना, ढाई किलो चांदी और एक लाख 60 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए।

एमपी के ब्यावरा में फसल कटाई के साथ ही शादी-ब्याह के सीजन में वारदातें शुरू होने लगी हैं। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी, लूट और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामले में ब्यावरा थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपए की चोरी हो गई। दिनदहाड़े की गई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

10 लाख रुपए की चोरी

दरअसल, ब्यावरा से लगे हुए लोधीपुरा गांव में दिनदहाड़े चोरी हो गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूने घर में घुसे बदमाश सात तोला सोना, ढाई किलो चांदी और एक लाख 60 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। कुल 10 लाख रुपए की चोरी कर बदमाश फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ब्यावरा में बिजली कंपनी के विजिलेंस विभाग में कार्यरत हीरालाल लववंशी निवासी लोधीपुरा के घर को चोरों ने निशाना बनाया।

हीरालाल किसी गमी के कार्यक्रम में गए हुए थे, उनकी पत्नी मायके गई हैं और माता-पिता गांव पर ही 100 मीटर दूर के एक खेत में लहसुन निकाल रहे थे। घर के सूना पाकर बदमाशों ने निशाना बनाया। शाम करीब पांच बजे जब हीरालाल लौटे तो वारदात का पता चला। घर का दरवाजा खुला था, सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

60 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए

बदमाशों ने ताला तोड़ सामान बिखेर दिया और अलमारी के दरवाजे खोलकर जेवर सहित नगदी चुरा लिए। हीरालाल ने बताया कि सोने-चांदी के जेवर सहित एक लाख 60 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए हैं। कुल 10 लाख रुपए की चोरी घर में हुई है। बताया जाता है कि हीरालाल का घर मैन रोड पर ही है। कुछ जगह सीसीटीवी भी लगे हैं लेकिन बिजली गुल रहने के कारण वे बंद थे।

मौके पर पहुंची पुलिस, नहीं पहुंची एफएसएल

चोरी की जानकारी मिलते से ही सिटी थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। जहां चोरी हुई उस घर पर जांच पड़ताल कर पंचनामा बनाया। साथ ही संबंधित परिजनों से बात की। टीम मौके पर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के दरवाजे खुले थे, कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। हालांकि देर रात तक भी एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। सिटी थाने की एक टीम जरूर मौके पर ही देर रात तक रही। परिजन से बात की और मौके से अन्य सबूत जुटाए।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

1 hour ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago