Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशरिश्वत की पहली किश्त ही बन गई आखिरी, महिला ने रंगे हाथों...

रिश्वत की पहली किश्त ही बन गई आखिरी, महिला ने रंगे हाथों पकड़वाया पटवारी तो ऐसा बनाने लगा मुंह

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एक महिला, जो अपनी पैतृक संपत्ति के बंटवारे का काम लेकर पटवारी के पास गई लेकिन उससे 6000 रुपए की रिश्वत मांग ली गई। महिला ने इस बात की जानकारी लोकायुक्त को दी। इसके बाद पटवारी को ट्रैप किया गया।

एनटीवी टाइम न्यूज/जबलपुर: लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी, तहसीलदार के आदेश को कम्प्यूटर में दर्ज करने के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पैतृक जमीन के बंटवारे का था मामला

बिशाली पटेल नाम की एक महिला ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए तहसीलदार के पास अर्जी दी थी। तहसीलदार ने बंटवारे का आदेश दे दिया था। दर्शनी के पटवारी प्रवीण कुमार पटेल ने इस आदेश को कम्प्यूटर और रजिस्टर में दर्ज करने के लिए बिशाली से रिश्वत मांगी। दोनों के बीच 6 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।

लोकायुक्त में कर दी शिकायत

बिशाली ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। शिकायत की जांच में सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को जैसे ही बिशाली ने पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस के पीछे पटवारी कार्यालय में प्रवीण को रिश्वत दी, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

रिश्वत की रकम को किया जब्त

लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली। आरोपी प्रवीण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि बिशाली पटेल ने तहसीलदार के सामने जमीन बंटवारे के लिए आवेदन किया था। तहसीलदार ने बंटवारे का आदेश पारित कर दिया था। ‘दर्शनी-गुजरि के पटवारी प्रवीण कुमार पटेल उम्र 30 ने आदेश को कम्प्यूटर व बही में चढाने एवज में रिश्वत की मांग करी थी।’

ट्रैप दल में थे ये अधिकारी

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पटवारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। ट्रेप दल में प्रभारी राहुल गजभिये, विवेचना अधिकारी उमा कुशवाहा, निरीक्षक षषिकला और अन्य सदस्य शामिल थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version