Home मध्य प्रदेश लोगों ने कार से उतारकर बहुत पीटा, जनपद सदस्य पति की कार...

लोगों ने कार से उतारकर बहुत पीटा, जनपद सदस्य पति की कार ने नाबालिग को मारी टक्कर, पुलिस ने बचाई जान

0

एनटीवी टाइम न्यूज/ बुरहानपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब जनपद सदस्य पति ने एक नाबालिग लड़के को कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां पर काफी बवाल हो गया। लोग जनपद सदस्य पति के पीछे हाथ धोकर पड गए औऱ उसको पीट डाला।

लोगों ने जनपद सदस्य डाक्टर पति को कार से नीचे उतारकर पीटा

लोगों ने जनपद सदस्य डाक्टर पति को कार से नीचे उतारकर पीट दिया और गाली गलौच भी की। नाबालिग के घायल होते ही क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश भर गया था। उन्होंने आव देखा न ताव कार में बैठे डॉक्टर ( जनपद सदस्य पति) को लात और घुसों से पीट डाला।

जिले के रास्तीपुरा क्षेत्र में में यह घटना हुई है। लिहाजा शिकारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर की जान बचाई और हंगामे को शांत किया। डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version