Monday, April 6, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeउत्तर प्रदेशशहीद पवन का पार्थिव शरीर पहुंचा, कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बेटे...

शहीद पवन का पार्थिव शरीर पहुंचा, कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बेटे और भाई ने मिलकर दी मुखाग्नि

शहीद पवन का पार्थिव शरीर पहुंचा, कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बेटे और भाई ने मिलकर दी मुखाग्नि

विशाल सैनी ब्यूरो चीफ कानपुर

कानपुर-उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में शहीद हुए कानपुर के पवन यादव (35) का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव शिवराजपुर पहुंचा इस दौरान सेना के वाहन के साथ तिरंगा लेकर पवन यादव अमर रहे के नारे लगाते हुए लोग चलते रहे शहीद की अंतिम यात्रा देखने लोग काफी संख्या में पहले से ही गांव में मौजूद रहे शहीद हुए पवन यादव के भाई पारस और पुत्र तेजस यादव ने मिलकर शहीद को मुखाग्नि दी अंतिम संस्कार के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा विधायक राहुल बच्चा और एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार भी पहुंचे इस दौरान पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की सेना के जवानों ने अंतिम विदाई दी बच्चों ने भी अपने पापा को अंतिम विदाई दी और सैल्यूट किया शहीद जवान के पिता सतेंद्र यादव, मां गोमती, नीलेंद्र यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शहीद पवन को श्रद्धांजलि अर्पित की शासन की तरफ से शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिया गया कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शासन का चेक लेकर पहुंचे उन्होंने परिवार को शासन की तरफ से आया चेक सौंपा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments