Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

गोवा को ड्रग्स हब...

गोवा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा को 'रावण' और कांग्रेस को 'राम' बताया। उन्होंने गोवा को ड्रग्स हब बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे दलों को वोट देने से सीधे भाजपा को फायदा होता है। पढ़ें पूरी खबर।

बुधनी में आदिवासियों के...

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में गरीब आदिवासियों के घरों पर प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मौके से ही मुख्य सचिव को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

लव मैरिज का खौफनाक...

गाजियाबाद के खोड़ा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। मकान मालिक को फंसाने के लिए किया रोने का नाटक। पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़। पूरी खबर पढ़ें।

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली हाईवे पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत: दो घायल,...

रायबरेली हाईवे पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत: दो घायल, स्कॉर्पियो चालक और परिवार को मामूली चोटें।

अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत: दो घायल, स्कॉर्पियो चालक और परिवार को मामूली चोटें।

एन टीवी टाइम
ब्यूरो चीफ
मयंक तिवारी
मिल्कीपुर अयोध्या

अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फैजाबाद से रायबरेली जा रही स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय पलटू निवासी जमुना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य दो युवक देवराज और रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों फैजाबाद से मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे। बारुन चौकी प्रभारी अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा को सूचित किया। घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार परिवार को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्हें भी इलाज के लिए भेजा गया है। स्कॉर्पियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments