Monday, April 6, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी : यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी,...

शिवपुरी : यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, 16 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

शिवपुरी में यात्रियों से भरी एक बस डिवाईडर से जाकर टकरा गई और फिर खाई में गिर गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं.

एनटीवी टाइम न्यूज शिवपुरी/मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रन्नौद तहसील के अंतर्गत एक बस हादसा हो गया. बस हादसे में बस चालक की लापरवाही से यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई और बस नीचे खाई में जा गिरी. इस हादसे में बस में सवार 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें से चार यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई गई है.

गनीमत रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई. सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं गंभीर घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय रेफर किया है.

बस हादसे की जांच कर रही है पुलिस

बस शिवपुरी से रन्नौद मार्ग पर चलते हुए इंदौर से ग्वालियर की तरफ जा रही थी कि तभी गुरुवार सुबह 4:30 बजे हादसे का शिकार हो गई. इंदौर से चलकर रन्नौद के रास्ते ग्वालियर जाने वाली इस बस का नाम तिवारी सिकरवार बस सर्विसेज बताया जा रहा है. बस में यात्रा के दौरान 40 के लगभग यात्री सवार थे. लेकिन बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई. इस बस में करीब 16 यात्री घायल हो गए जिनमें से चार की हालत चिंताजनक है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments