Friday, April 10, 2026

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...
Homeमध्य प्रदेशसिंगरौली: बोलेरो से 820 शीशी प्रतिबंधित सिरप जब्त, कीमत ढाई लाख रुपए

सिंगरौली: बोलेरो से 820 शीशी प्रतिबंधित सिरप जब्त, कीमत ढाई लाख रुपए

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज सिंगरौली/सिंगरौली जिले की निवास चौकी पुलिस ने सफेद रंग के बोलेरो वाहन से 2 लाख 46 हजार (लगभग ढाई लाख) कीमत की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है.नशीली कोरेक्स सिरप का अवैध रूप से परिवहन किये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। औषधि निवारण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

सूचना पर सीधी सरई मार्ग से निवास की तरफ जा रही बोलेरो को घेराबंदी कर रुकवाया गया। वाहन की तलाशी में पुलिस को कोरेक्स की शीशियों से भरी चार बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में कार्टून के अंदर से कुल 820 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि वाहन रोकते ही चालक और आगे की सीट पर बैठा आदमी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो वाहन के साथ बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस की इस कार्यवाही में निवास चौकी प्रभारी उप निरी. प्रियंका सिंह और उनकी टीम शामिल थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments