Friday, April 10, 2026

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...
Homeमध्य प्रदेशसिंगरौली में कियोस्क संचालक से लूट, 2 गिरफ्तार, 5 बदमाशों ने मिलकर...

सिंगरौली में कियोस्क संचालक से लूट, 2 गिरफ्तार, 5 बदमाशों ने मिलकर की थी वारदात

सिंगरौली में कियोस्क संचालन करने वाले एक युवक के साथ की गई लूट की घटना का खुलासा हो गया है। घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बीती 8 जुलाई की रात तकरीबन 9 बजे बैंक कियोस्क का संचालक अमित कुमार शाह अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था। मलगा रोड के पोखरा तालाब के पास तीन नकाबपोश बदमाश आए बाइक से जा रहे युवक को रोका, लूट की और एक अन्य साथी को बुलाकर उसके साथ मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 8 दिन में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी नीतीश कुमार शाह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मलगा और आरोपी संजय कुमार साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कर्सुआराजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 1 लाख रुपए नगदी,एक डीलक्स बाइक और 80 हजार कीमत के स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। तीन फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments