Home मध्य प्रदेश सिवनी में जबलपुर–नागपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा — पति-पत्नी सहित दो...

सिवनी में जबलपुर–नागपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा — पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत

0

सिवनी में जबलपुर–नागपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा — पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत

Ntv time news जबलपुर संभाग ब्यूरो चीफ विमल चौबे की रिपोर्ट

सिवनी। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार शाम जबलपुर–नागपुर हाईवे पर कुरई थाना क्षेत्र के रिड्डीटेक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार खवासाटोला निवासी परमानंद पुत्र सोमसिंह बरकड़े (45), उनकी पत्नी गीता बरकड़े (38), पुत्री माही (8) और पुत्र दीपांशु (4) बाइक क्रमांक MP 22 ZC 2632 से दरगढ़ा गांव (बादलपार चौकी क्षेत्र) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि ट्रक के इंजन में खराबी आने के कारण वह फोरलेन पर खड़ा था और उस पर मरम्मत कार्य चल रहा था। वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए सड़क किनारे इंडीकेटर भी लगाए गए थे, इसी बीच शाम करीब 7 बजे बाइक सवार परिवार ट्रक के पीछे जा घुसा।
घटना की सूचना पर कुरई पुलिस व बरघाट एसडीओपी ललित गठरे मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्वजनों के अनुसार मृतक परमानंद का ससुराल दरगढ़ा गांव में है और वह अपनी पत्नी-बच्चों के साथ वहीं जा रहा था। अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version