Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
Homeमध्य प्रदेशसिवनी में तेज़ रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 की...

सिवनी में तेज़ रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल

सिवनी में नशे में धुत ट्रक चालक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आठ गंभीर घायल हुए हैं। घटना सिवनी जिले के रुखड़ गांव की है। जहां दोपहर करीब 1 बजे तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। यह पूरा हादसा एक अन्य वाहन में लगे मोबाइल कैमरे में LIVE रिकॉर्ड हो गया। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जबकि घायलों का इलाज कुरई अस्पताल में जारी है।”

घायलों की लिस्ट

प्रदीप राय (ड्राइवर, 31 वर्ष)
मीनाक्षी उईके (20 वर्ष)
निलेश्वरी (18 वर्ष)
अंजनी सिरसम (26 वर्ष)
शकील (45 वर्ष)
सुरता खान (27 वर्ष)
सुकून बाई (45 वर्ष)
सत्यवान कुमरे (21 वर्ष)

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। शुरुआती जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसने एक वाहन को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह हादसा उन सभी के लिए चेतावनी है जो रफ्तार और लापरवाही को मज़ाक समझते हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version