Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने सरस्वती लोक के लिए दिए निर्देश, पर्यटन विकास निगम एक...

मुख्यमंत्री ने सरस्वती लोक के लिए दिए निर्देश, पर्यटन विकास निगम एक माह में बनाएगा डिजाइन

0

मुख्यमंत्री ने सरस्वती लोक के लिए दिए निर्देश, पर्यटन विकास निगम एक माह में बनाएगा डिजाइन

राहुल सेन, मांडव
मो.

धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी सरस्वती लोक के निर्माण को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त भास्कर लाक्षकार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि एक माह के भीतर सरस्वती लोक का डिजाइन तैयार करें।

पर्यटन विकास निगम द्वारा सरस्वती लोक के विकास कार्यों के लिए दूसरी बार निविदा जारी की गई थी। यह निविदा 5 नवंबर को प्रकाशित हुई, जिसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई थी।

उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजशाला दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने महाआरती में भाग लेने के बाद उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ही मां वाग्देवी सरस्वती महालोक बनाने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि इस भव्य निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं।

सरस्वती लोक के निर्माण के बाद यह इतिहास, संस्कृति एवं ज्ञान का भव्य केंद्र बनेगा। संभावना जताई जा रही है कि इसका निर्माण वर्तमान कृषि उपज मंडी की जमीन पर हो सकता है, इसलिए मंडी को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

वहीं भोजशाला का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में आगामी 2 दिसंबर को सुनवाई संभावित मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version