Tuesday, March 10, 2026

TOP NEWS

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...
Homeमध्य प्रदेशसीहोर : पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाली सरकारी टीचर सस्पेंड...

सीहोर : पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाली सरकारी टीचर सस्पेंड (वीडियो)

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मध्य प्रदेश सीहोर में एक सरकारी स्कूल की टीचर शहनाज परवीन को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने यह कार्रवाई की। शहनाज परवीन ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के समर्थन में पोस्ट किया था। सस्पेंशन के दौरान शहनाज परवीन का मुख्यालय इछावर रहेगा।

टीचर शहनाज परवीन जावर की रहने वाली हैं और मेहतवाड़ा के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के लिए दुआ की थी। उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तानी सैनिकों को अल्लाह अच्छा रखे।

बजरंग दल ने टीचर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिक्षा विभाग के डीईओ संजय सिंह तोमर ने टीचर शहनाज परवीन को सस्पेंड कर दिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments