Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

चंबल में गैंगवार की...

मुरैना के महेश्वरा मंदिर से 60 हजारी डकैत कल्ली गुर्जर ने विरोधी करुआ को दिया 'दम है तो आकर मिल' का खुला चैलेंज। वीडियो वायरल होने के बाद चंबल में गैंगवार की आहट, बीहड़ में 200 जवान कर रहे सर्चिंग। पढ़ें पूरी खबर।

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में लव जिहाद, राहुल निकला सोहेल, हिंदू संगठन ने पकड़कर किया...

इंदौर में लव जिहाद, राहुल निकला सोहेल, हिंदू संगठन ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपना नाम छुपाकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवक का असली नाम सोहेल बताया गया है, लेकिन उसने युवती को अपना नाम राहुल शर्मा बताकर परिचय किया था।

बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती कुछ समय पहले हुई थी और जब वह एक कैफे में युवती से मिलने आया, तब उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जब पुलिस ने सोहेल का मोबाइल फोन जांचा तो उसमें अन्य लड़कियों के साथ की गई बातचीत, तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं। जिससे संदेह और गहरा गया है कि यह एक सुनियोजित लव जिहाद का मामला हो सकता है। फिलहाल हीरानगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments