Home देश हर भारतीय से कुछ कहता है राष्ट्रीय ध्वज…

हर भारतीय से कुछ कहता है राष्ट्रीय ध्वज…

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

79th Independence Day: भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारतीय गर्व, स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है। इसे तिरंगा कहा जाता है क्योंकि इसमें तीन रंगों की क्षैतिज पट्टियां होती हैं। केसरिया (भगवा) साहस और बलिदान, सफेद शांति और सत्य, हरा समृद्धि और हरियाली का प्रतीक है। सफेद रंग के मध्य नीले रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया है। जो धर्म, गति और प्रगति का प्रतीक है। इसे पिंगली वेंकैया ने डिज़ाइन किया था।

Rules for using the Indian flag भारतीय ध्वज को उपयोग करने के नियम: भारत के राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग के लिए फ्लैग कोड ऑफ इंडिया लागू है। इसका सम्मानपूर्वक उपयोग किया जाना चाहिए। ध्वज को कभी भी ज़मीन पर गिराना, जलाना या अपमान करना कानूनन अपराध है।

Indian flag colors meaning हर भारतीय से कुछ कहता है ध्वज: हर वर्ष 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तथा 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर ध्वज देश भर में फहराया जाता है। अधिकतर लोग यह नहीं जानते हैं कि ये बहुत सारी सीख भी देता है। हर रंग-आकार कोई न कोई संदेश देता है-

केसरिया रंग – साहसी बनो

केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है। यह बताता है कि जीवन में कोई भी मुश्किल आ जाए, तुम्हें डरना नहीं चाहिए और साहस से काम लेना चाहिए।

सफेद रंग – शांत और विवेकवान बनना सीखो

सफेद रंग शांति का प्रतीक है। इससे तुम सीख सकते हो कि दूसरों से लड़ाई-झगड़ा करने में कोई बुद्धिमानी नहीं। खुद भी शांति से जियो और दूसरों को भी जीने दो। मुसीबत के समय भी शांत रह कर ही उससे उचित ढंग से निपटा जा सकता है। यह सच्चाई का भी प्रतीक है और सदा सच बोलना सिखाता है।

हरा रंग : पर्यावरण की रक्षा करो

हरा रंग विकास व सम्पदा के साथ ही हरियाली का प्रतीक है। यह तुम्हें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। आज पेड़ तेजी से काटे जा रहे हैं और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाया जा रहा है। मासूम जानवरों को मारा जा रहा है। इनकी रक्षा करना तुम्हारा कर्तव्य है।

चक्र- समय का सदुपयोग करो

चक्र को 24 भागों में बांटा गया है। इससे तुम सीख सकते हो कि हमारे पास दिन में सिर्फ 24 घंटे होते हैं और इनका सदुपयोग करके ही तुम जीवन में आगे बढ़ सकते हो इसलिए हमेशा समय की कद्र करो।

ध्वज दंड – हार मत मानो

ध्वज दंड तुम्हें हर मुसीबत के समय अडिग खड़े रहना सिखाता है। कई बच्चे पढ़ाई में थोड़ी-सी परेशानी आने पर हार मान लेते हैं। वे मुझसे दृढ़ता का गुण सीख कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version