Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर ड्रग्स केस में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ड्रग्स तस्करों के...

इंदौर में स्वच्छता कार्यशाला...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन...

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...
Homeदेश2 मर्डर के बाद हत्यारे ने खुद को भी उड़ाया,72 घंटे में...

2 मर्डर के बाद हत्यारे ने खुद को भी उड़ाया,72 घंटे में खेला मौत का आखिरी पैंतरा, गांव बना छावनी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र के सहरी गांव में अपने पिता और भाई की कथित तौर पर हत्या करने वाले युवक ने मंगलवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले लगभग 72 घंटे से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

पिता और भाई के हत्यारे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि अपने पिता और भाई के हत्यारोपी अजय यादव ने मंगलवार को शाम लगभग 7 बजे अपनी कनपटी पर असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित असलहे को बरामद कर आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अजय यादव ने सहरी गांव में रविवार देर शाम अपने पिता काशीराम यादव (75) और भाई सत्य प्रकाश यादव (47) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अजय प्राथमिकी में नामजद था और फरार था।

जानिए, इस मामले में क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस ने बताया कि अजय सोमवार की रात अपने घर में छिप गया था और जब पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए मंगलवार को पहुंची तो उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने अजय की पत्नी सुनीता यादव और उनके संबंधियों अमर बहादुर यादव एवं अरविंद यादव को हत्या के आरोपी को शरण देने के मामले में गिरफ्तार किया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version