Explore the website

Looking for something?

Thursday, August 6, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस की बड़ी...

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा...

प्रदेश के पटवारियों की...

डिंडोरी। तहशील अध्यक्ष जागेश्वर परस्ते ने जानकारी देते हुई बताया कि  मध्यप्रदेश पटवारी...

एक पेड़ माँ के...

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह...

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...
HomeUncategorized7 अगस्त से अमरपुर में शुरू होगा जन विश्वास अभियान, तैयारियों की...

7 अगस्त से अमरपुर में शुरू होगा जन विश्वास अभियान, तैयारियों की समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन विश्वास अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जन विश्वास अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन सिधौली मोहगांव, विकासखंड अमरपुर से किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन विषयों पर सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख स्वयं शिकायतों का संज्ञान लें और लंबित प्रकरणों का आज शाम तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करें तथा जो लंबित रह जाती हैं तो कल अभियान के पूर्व शत प्रतिशत शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान के दौरान क्षेत्र में जाकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा शेष शिकायतों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version