Monday, April 6, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में एग्जाम से पहले छात्रा ने किया सुसाइड, पिता कमरे में...

इंदौर में एग्जाम से पहले छात्रा ने किया सुसाइड, पिता कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटका था शव

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में द्वारिकापुरी क्षेत्र में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली छात्रा का नाम पलक पाठक था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी आपको बता दें कि जब छात्रा के पिता कमरे में पहुंचे तो छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलक एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, पलक की आज परीक्षा थी। उसके पिता ने पहले फोन लगाया और फिर कमरे में पहुंचे तो पलक फंदे पर लटकी हुई थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है की छात्रा के हाल ही में दो पेपर खराब हो गए थे। जिससे छात्रा तनाव में भी थी, पलक ने रात में सभी के साथ खाना खाया था और उसके बाद सोने चली गई थी, पुलिस का कहना है कि अभी कॉलेज के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा की पलक ने यह कदम क्यों उठाया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments