Thursday, March 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशबागेश्वर बाबा ने कहा- शंकराचार्य हर दिन में मुझे गाली देते, शंकराचार्य...

बागेश्वर बाबा ने कहा- शंकराचार्य हर दिन में मुझे गाली देते, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य बोले- सबूत तो, वरना ..

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयान ने इस विवाद को और गहरा कर दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि शंकराचार्य ‘हर दो दिन में उन्हें गाली देते हैं’ और इसे उन्होंने अपने लिए ‘आशीर्वाद’ करार दिया। उनके इस बयान ने सनातन धर्म के अनुयायियों के बीच बहस छेड़ दी। इसी बीच, गोटेगांव स्थित परमहंसी गंगा आश्रम के शास्त्री सोहन तिवारी ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘शंकराचार्य ने कभी किसी को गाली नहीं दी। बिना प्रमाण ऐसा कहना शास्त्र और लोकाचार के विरुद्ध है।’ तिवारी ने धीरेंद्र शास्त्री से इस दावे का प्रमाण पेश करने की मांग की और उन्हें संवाद के लिए आश्रम में आमंत्रित भी किया।

सोहन तिवारी ने आगे कहा कि सनातन परंपरा में शंकराचार्य का पद सर्वोच्च माना जाता है और अपने गुरु की महिमा बढ़ाने के लिए दूसरे गुरु का अपमान करना अक्षम्य अपराध है। साथ ही उन्होंने अनुयायियों से सनातन धर्म की मर्यादा बनाए रखने और एकजुटता दिखाने की अपील की। यह विवाद अब धार्मिक और सामाजिक मंचों पर चर्चा का विषय बन चुका है। अनुयायी भी दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं, कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार मान रहे हैं, तो कुछ इसे परंपरा और सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments