Monday, May 25, 2026

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
Homeमध्य प्रदेशकंप्यूटर बाबा ने सरकार को फिर दी चुनौती, बोले- जब तक गौमाता...

कंप्यूटर बाबा ने सरकार को फिर दी चुनौती, बोले- जब तक गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक गाएं CM आवास में रहेंगी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने गौ रक्षा के लिए 7 सितंबर से 14 अक्टूबर तक गाय न्याय यात्रा की शुरुआत की है। रायसेन से शुरु हुई यह यात्रा आज शनिवार को मंडला पहुंची, जहां उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश की सड़कों पर गौ माता तड़प-तड़प कर मर रही हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मोहन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गौ माता की दुर्दशा देखकर बड़ा ही दुख होता है।

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने बताया कि न्याय यात्रा का उद्देश्य गौ माता के लिए न्याय मांगना हैं और जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक गौ माता मुख्यमंत्री आवास पर ही रहेंगी। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि अब समय दूर नहीं जब लोगों को टिकट लेकर दिखाया जाएगा कि गौ माता ऐसी होती थी। उन्होंने कहा कि हजारों साधु संत और गौ सेवक इस न्याय यात्रा में शामिल होंगे और गौ माता के लिए न्याय मांगेंगे।

कंप्यूटर सरकार को आर पार की लड़ाई की दे चुके हैं चुनौती

कंप्यूटर बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों गली मोहल्लों में भूखी प्यासी गौ माता बड़ी आस्था रख रही है कि अब कोई मोहन मसीहा आएगा। ईश्वर ने मोहन को भी भेज दिया, उन्होंने आगे कहा यदुवंशी मुख्यमंत्री है। इसके बाद भी यदि गौ माता की रक्षा नहीं हुई। गौ माता की नहीं सुनी गई तो आगे कुछ नहीं होगा, इसीलिए अब हमने सरकारों से आर पार की लड़ाई की योजना बनाई है।

अब केवल गौ माता सीएम हाउस भोपाल ही जाएगी। पूरे मध्य प्रदेश से गाड़ी घोड़ा में भरकर गौ माता को सीएम हाउस भोपाल ले जाया जाएगा। कम्प्यूटर बाबा ने आगे कहा अब हमारी गौ माता सड़क पर नहीं बल्कि सीएम हाउस में रहेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments