Wednesday, June 10, 2026

TOP NEWS

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

मंदसौर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र...

मोदी ने तोड़ा नेहरू...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए...

ऐतिहासिक रणनीतिक बदलाव: भारत...

दो साल में हमारे एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए; पाकिस्तान से...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: इंदौर के व्यापारी से हुई 2 लाख की लूट का खुलासा,...

जबलपुर: इंदौर के व्यापारी से हुई 2 लाख की लूट का खुलासा, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड; 5 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

जबलपुर पुलिस ने इंदौर से वसूली करने आए व्यापारियों के साथ हुई 2 लाख रुपए की लूट का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम, चाकू, मोबाइल और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारियों का परिचित ही था, जिसने इंदौर में बैठकर पूरी साजिश रची थी।

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने पहले व्यापारियों की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर मिर्च पाउडर फेंककर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

उधारी के पैसे लेने जबलपुर पहुंचे थे व्यापारी

इंदौर निवासी अभय कुमार सिंह ने माढ़ोताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त लखन चौरसिया के साथ व्यापार की उधारी लेने के लिए 6 जून को जबलपुर आया था। इंदौर में रहने वाला उसका दोस्त पीयूष पटेल, जो मूल रूप से जबलपुर का निवासी है, उसने अपने जीजा के घर रुकने की व्यवस्था करवाई थी। दोनों व्यापारी पाटन बायपास स्थित घर में रुके और अगले दिन उधारी की रकम लेने के लिए रवाना हुए।

उधारी के 2 लाख रुपए लेकर लौटे थे दोनों

दोनों व्यापारी बाइक से मझौली गांव पहुंचे, जहां से उधारी के 2 लाख रुपए प्राप्त किए। इसके बाद वे वापस जबलपुर लौट आए। इसी दौरान पीयूष पटेल ने फोन कर बताया कि उसका एक सामान किसी लड़के के जरिए भेजा जा रहा है, जिसे साथ ले आना है। एक युवक बाइक से पहुंचा और एक पैकेट देकर चला गया, जिसे अभय कुमार ने अपने पास रख लिया।

रास्ते में हुई लूट

व्यापारी इंदौर लौटने की तैयारी कर रहे थे। तभी पैकेट लेकर आए युवक ने दोनों को बस स्टैंड छोड़ने की बात कही। दोनों व्यापारी उसकी बाइक पर बैठ गए। युवक उन्हें हाईवे की सर्विस रोड से ले जा रहा था। इसी दौरान पूरी योजना के तहत अन्य आरोपी भी आसपास मौजूद थे।

मिर्च पाउडर फेंककर लूटे 2 लाख रुपए

7 जून की शाम करीब 7:30 बजे स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और व्यापारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। व्यापारी कुछ समझ पाते उससे पहले बदमाशों ने चाकू की नोक पर बैग में रखे 2 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि उनके साथ मौजूद राजेंद्र पटेल भी भागने लगा, लेकिन अभय और लखन ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान राजेंद्र पटेल भी संदिग्ध रूप से मौजूद था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि इंदौर में रहने वाले पीयूष पटेल के कहने पर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। उसने बताया कि इस साजिश में आलोक पांडे, रोहित उर्फ रोहन ठाकुर, शरद बेन और बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना भी शामिल थे। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात का मास्टरमाइंड पीयूष पटेल अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments