Thursday, June 11, 2026

TOP NEWS

भारतीय क्रू वाले जहाज...

नई दिल्ली/मस्कट: खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारतीय क्रू वाले...

जबलपुर: इंदौर के व्यापारी...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर जबलपुर पुलिस ने इंदौर से वसूली करने आए व्यापारियों के साथ...

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

मंदसौर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मल्टी में चल रहा था देह...

खंडवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मल्टी में चल रहा था देह व्यापार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

खंडवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चीरा खदान स्थित एक मल्टी में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने दबिश देकर 3 महिलाओं और 6 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर बना जाल

पुलिस को लगातार मुखबिर से शिकायतें मिल रही थीं कि चीरा खदान इलाके की एक मल्टी में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए कोतवाली पुलिस ने पहले एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जब संदेह सही पाया गया, तब पुलिस दल ने मल्टी में दबिश दी।

मौके से 9 लोग गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

संचालनकर्ता की तलाश जारी

कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट का संचालन कौन कर रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इलाके में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments