Sunday, April 19, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeछत्तीसगढनशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

जशपुर –नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। घर के टमाटर बाड़ी की आड़ में मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाला आरोपी को बागबहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी का नाम अजित कुमार यादव बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 07 नग गांजा पौधा 12.380 किलोग्राम कीमती 60 हजार रू. जप्त किया गया है।आरोपी के विरूद्ध थाना बागबहार में अप.क्र. 02/2025 धारा 20 (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी महेशपुर सलियापारा थाना बागबहार का रहने वाला है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.01.2025 को मुखबिर से थाना बागबहार को सूचना मिली कि ग्राम महेशपुर सलिहापारा का रहने वाला अजीत कुमार यादव अपने घर के पीछे टमाटर बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती किया है, इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बागबहार द्वारा टीम एवं गवाहों के साथ आरोपी के खेत में रेड कार्यवाही करने पर उक्त आरोपी के घर स्थित बाड़ी में 07 नग गांजा का पौधा कुल वजन 12 किलो 380 ग्राम कीमती रू. 60,000 /- मिलने पर पुलिस ने जप्त किया। पुलिस द्वारा उक्त गांजा को उखड़वा कर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी अजित कुमार यादव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अजित कुमार यादव द्वारा अपने घर बाड़ी में उक्त गांजा पौधा को अपने अधिपत्य में रखकर खेती करना स्वीकार किया है। आरोपी अजित कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी महेशपुर सलिहापारा का कृत्य धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाए जाने पर उसे दिनांक 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

अजीत गुप्ता की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments