Thursday, June 18, 2026

TOP NEWS

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया...

देहरादून में पानी के...

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में...

भारतीय क्रू वाले जहाज...

नई दिल्ली/मस्कट: खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारतीय क्रू वाले...
Homeमध्य प्रदेशजिस आश्रम से गिरफ्तार हुआ था वहीं वापस पहुंचा आसाराम बापू, सामने...

जिस आश्रम से गिरफ्तार हुआ था वहीं वापस पहुंचा आसाराम बापू, सामने आई वजह

लोकेश शर्मा

राजस्थान हाईकोर्ट से पैरोल पर छूटने के बाद बलात्कार मामले में दोषी आसाराम बापू बुधवार को मध्य प्रदेश पहुंचा। वह इंदौर स्थित अपने आश्रम में पंहुचा जिसके बाद दोपहर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए गया। आसाराम को कार से उतारकर उसके अनुयायी व्हीलचेयर पर बैठाकर मीटिंग हॉल में डॉक्टर के पास लेकर गए।

अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्राइन डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने आसाराम का रुटीन चेकअप किया। डॉक्टर के अनुसार, कुछ जांच हुई है, जिसके रिपोर्ट के आधार पर इलाज निर्धारित किया जाएगा। अस्पताल में आसाराम ने अपनी उम्र 85 साल बताई है। चेकअप के बाद आसाराम को वहां से निकालकर सुरक्षा के बीच कार वापस ले गए।

गोधरा के रास्ते लाया गया इंदौर

दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम बापू को इलाज के लिए पैरोल पर छोड़ा गया है। आसाराम को मंगलवार रात 10 बजे इंदौर के अपने आश्रम पर पहुंचा। यह वहीँ, आश्रम है जहां से उसे 12 साल पहले गिरफ्तार किया गया था। सड़क मार्ग से आने के दौरान आसाराम के साथ उसके अनुयायियों का काफिला भी था। मिली जानकारी के अनुसार, आसाराम को गोधरा के रास्ते इंदौर लाया गया था। बता दें कि, साल 2013 में आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था और उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। अब राजस्थान हाई कोर्ट ने 14 जनवरी को उसे अंतरिम जमानत दी है, ताकि वह अपना इलाज करा सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments