Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeमध्य प्रदेशबड़ी खबर : 22 से 25 मार्च तक लगातार चार दिन बंद...

बड़ी खबर : 22 से 25 मार्च तक लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

लोकेश शर्मा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल(Bank strike) 24 एवं 25 मार्च को होने जा रही हैं। मध्यप्रदेश सहित देशभर के सरकारी बैंकों की ये हड़ताल सोमवार और मंगलवार को होगी, वहीं इससे पहले 22 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार और 23 फरवरी को रविवार होने से लगातार चार दिनों तक सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।

इस हड़ताल(Bank strike) की तैयारियों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक मंगलवार को एसबीआई अधिकारी संघ के सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (संयोजक) विवेक रावत ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी को सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी गतिविधियों का विरोध करेंगे।

यूनियन आक्रोश प्रदर्शन

इसी दिन शाम 5.30 बजे पीएनबी की साडा शाखा सिटी सेंटर पर बैंकों की विभिन्न यूनियन आक्रोश प्रदर्शन भी करेंगी। इसके साथ ही यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि एसबीआई अवार्ड स्टाफ के उप महासचिव शैलेश कुमार, पीएनबी से देवव्रत सिकरवार एवं बीओआई से सौरभ सिकरवार को सह संयोजक मनोनीत किया गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments