Thursday, February 19, 2026

TOP NEWS

इंदौर में बाबा जयगुरुदेव...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के नावदापंथ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 21 फरवरी,...

छतरपुर : बजरंग दल...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में...

उज्जैन : त्रिपुंड और...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन में...

जबलपुर : संस्कारधानी में...

एनटीवी टाइम न्यूज जबलपुर/ मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक रिश्वतखोरी का संगीन...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : फोन की जिद में 16 साल के लड़के ने किया...

INDORE : फोन की जिद में 16 साल के लड़के ने किया सुसाइड, मां ने मंगलसूत्र गिरवी रख दिलाने को कहा था

लोकेश शर्मा

इंदौर: मोबाइल की जिद में आठवीं के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। लड़के को फोन पर गेम खेलने की लत थी। माता-पिता से मोबाइल की जिद कर रहा था। पिता ने कहा था कि सैलरी मिलने पर इसी महीने में नया मोबाइल दिलवा दूंगा। मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर मोबाइल दिलाने की बात कही थी।

एसीपी हेमंत चौहान के मुताबिक घटना आदर्श इंदिरा नगर की है। 16 वर्षीय प्रिंस को स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए थे। सोमवार को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है।

रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया था मोबाइल

प्रिंस के पिता संजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि परिवार मूलत गांव नारायणपूर:दरभंगा(बिहार) का है। वह मिठाई की दुकान पर नौकरी करता है। बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। 25 जनवरी को लौटते वक्त पटना रेलवे स्टेशन पर प्रिंस का फोन चोरी हो गया। इसके बाद प्रिंस नए फोन की जिद करने लगा।

मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर फोन दिलाने को बोला

पिता संजय ने सैलरी मिलने पर नया मोबाइल खरीद कर देने की बात कही थी। बेटा मां सुधा से फोन खरीदने की जिद करने लगा और नहीं खरीदने पर सुसाइड कर लेने की बात कही। मां ने समझाया और कहा कि मंगलसूत्र गिरवी रखकर नया फोन दिलवा दूंगी। इस पर भी बेटा नहीं माना और जिद पर अड़ा रहा।

गुस्से में खाया जहर

मां और पिता द्वारा फोन खरीद देने की बात कहने पर भी बेटा नहीं माना और जिद पर अड़ा रहा। वह गुस्से में बाहर गया और किराना दुकान से जहर खरीद कर खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments