Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...

वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं...

वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क परिवहन की सौगात।निःशुल्क परिवहन देने वाला...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : भोपाल आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बंद रहेंगे...

BHOPAL : भोपाल आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बंद रहेंगे शहर के ये रास्ते

लोकेश शर्मा

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समापन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को भोपाल आ रहे हैं जिसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। प्लान के मुताबिक शाह जैसे ही एयरपोर्ट से मानव संग्रहालय के लिए निकलेंगे, वैसे ही दोपहर 3 बजे से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा। दोपहर 3 बजे से शहर में भारी वाहन प्रतिबंध रहेंगे। जानिए कैसी रहेगी व्यवस्था….

बसों के लिए विशेष निर्देश

● इंदौर, उज्जैन की ओर जाने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड तक ही आ पाएंगी।

● राजगढ़-ब्यावरा मार्ग से हलालपुर आने वाली बसें मुबारकपुर बाइपास तिराहा, खजूरी बाइपास तिराहा, बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।

● राजगढ़-ब्यावरा से नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें मुबारकपुर बाइपास तिराहा, गांधीनगर तिराहा, करौंद, बेस्ट प्राइस तिराहा, जेपी नगर तिराहा होते हुए नादरा बस स्टैंड तक जाएंगी

● पॉलिटेक्निक चौक से कमलापार्क, रेतघाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा

सामान्य वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग

● राजगढ़-ब्यावरा, सीहोर-इंदौर जाने के लिए नीलबड़ से खजूरी सड़क का मार्ग अपना सकते है।

● शहर से बाहर जाने वाले वाहन प्रभात चौक, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोद चौक जा सकते हैं।

● एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मुबारकपुर चौक से होकर जाना होगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments