Friday, June 5, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeराजस्थानJAIPUR : जयपुर BJP मुख्यालय में चले लात-घूंसे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी...

JAIPUR : जयपुर BJP मुख्यालय में चले लात-घूंसे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी थे मौजूद; इस वजह से हुआ विवाद

JAIPUR NEWS (लोकेश शर्मा) : भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।

भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्वागत को लेकर हुई असहमति से हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गई।

दरअसल, बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। सूत्रों का कहना है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक कार्यकर्ता ने दूसरे पर स्वागत में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की जा सकती है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments