Thursday, June 11, 2026

TOP NEWS

खंडवा में सेक्स रैकेट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) खंडवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

जबलपुर: इंदौर के व्यापारी...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर जबलपुर पुलिस ने इंदौर से वसूली करने आए व्यापारियों के साथ...

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

मंदसौर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र...
Homeछत्तीसगढCHHATTISGARH : अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 60 किलो गांजा के साथ...

CHHATTISGARH : अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 60 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस लगातार सत अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना कुकदुर ने ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा।

कबीरधाम पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 60 किलो गांजा व वाहन जप्त किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस लगातार सत अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना कुकदुर ने ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से 60 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का छोटा हाथी वाहन कवर्धा से शहडोल मध्यप्रदेश की ओर जा रहा है।

यह वाहन खाली दिख रहा है लेकिन इसमें गांजे की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना कुकदुर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी और हर वाहन की बारीकी से जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध छोटा हाथी वाहन सीजी 17 केएल 4453 आता दिखा।

वाहन रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम दुलबो बिसोई(21) निवासी संदूबली जिला कोटापुर ओडिशा बताया। जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो पता चला कि आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के डाला के नीचे विशेष रूप से गुप्त चेंबर बनाया था जिसमें गांजे के पैकेट छिपा रखे थे। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक जेएल शांडिल्य, सउनि चंद्रभूषण सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, संजू झारिया, हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक संदीप पाण्डेय, दूजराम सिंद्राम, विनोद सिदार, पंचम बघेल का योगदान रहा।

12 पैकेट जब्त किए

पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि पुलिस टीम ने 12 पैकेट गांजा जब्त किया। प्रत्येक पैकेट में 5 किलो गांजा था। वहीं छोटा हाथी वाहन और आरोपी का एक मोबाइल फ़ोन जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे यह गांजा विद्याधर बत्रा निवासी चांदनी ओडिशा से मिला था और इसे शहडोल मध्यप्रदेश पहुंचाने के एवज में 15 हजार रुपए देने की बात हुई थी। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरतार किया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments