Friday, March 14, 2025

TOP NEWS

PANNA : मातम में...

घर में सो रहे टीचर की बेरहमी से हत्या, चार बच्चों के सिर...

SEHORE : मिनटों में...

गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण अंचलों में आगजनी की घटना देखने को...

UJJAIN : उज्जैन में...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली का त्योहार परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाया...

होली पर भद्रा का...

दीपक तिवारीहोली पर भद्रा का साया रहने से आज रात 11 बजकर 27...
Homeमध्य प्रदेशदेश विदेश की विभिन्न 54 महिला पहलवानों ने दिखाया अखाड़ों में अपना...

देश विदेश की विभिन्न 54 महिला पहलवानों ने दिखाया अखाड़ों में अपना दम खम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन विधानसभा 1 के दलाल बाग़ में हुआ कुश्ती का महाकुंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मालिक रही मुख्य रूप से मौजूद

देश विदेश की विभिन्न 54 महिला पहलवानों ने दिखाया अखाड़ों में अपना दम खम

नारी शक्ति रखती है पूरे परिवार के स्वास्थ का ख्याल, इसलिए उनका स्वस्थ रहना आवश्यक – आकाश विजयवर्गीय

इंदौर। मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन और आकाश विजवर्गीय के नेतृत्व में एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश-विदेश की 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लेकर अखाड़े में दम-खम दिखाते हुए अपनी शारीरिक और मानसिक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। कुश्ती के परंपरागत और आधुनिक दांव-पेंच लगाकर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और दर्शकों ने भी महिला पहलवानों के इस दंगल का जमकर लुत्फ उठाया और महिला पहलवानों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और आोलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान श्रीमती साक्षी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

नारी शक्ति रखती है परिवार के स्वास्थ का ख्याल- आकाश विजयवर्गीय

इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मातृ शक्ति को समर्पित है और हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वास्थ के प्रति जागरुकता को फैलाना है। किसी भी परिवार के बेहतर स्वास्थ का ख्याल रसोई से रखा जाता है और रसोई पर हमारी मातृशक्ति का नियंत्रण रहता है इसलिए हमारा पहला लक्ष्य यह होना चाहिए कि हमारी माता, बहनें और बेटियां स्वस्थ रहें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश नारी शक्ति के स्वास्थ को बेहतर करना है। हम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाएंगे। विधानसभा 1 लोकसभा में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाने वाला क्षेत्र रहा,सदस्यता अभियान में भी हम नंबर 1 रहे, समर्पण निधि संग्रह में भी हम नंबर वन रहे हैं।

अंतराष्ट्रीय नियमों से हुई प्रतियोगिता

दलाल बाग में आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, मंगोलिया और नेपाल के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, महू, खातेगांव के अलावा दूसरे शहरों से महिला पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती की 27 प्रतियोगिताओं में कुल 54 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इंदौर की 15 महिला पहलवान शामिल हुई थी, इसमें 6 महिला पहलवान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला पहलवानों को लाखों रुपये की ईनामी राशि और मेडल दिए गए। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन अंतराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार किया गया। पहलवानों के स्कोर के लिए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड की मदद ली गई। कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र के अनुभवी संचालकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी की व्यवस्था करने के साथ निर्णय के लिए थर्ड अंपायर की भी मदद ली गई। कार्यक्रम स्थल पर 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है साथ ही वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की थी।

नारी शक्ति ने किया पराक्रम का प्रदर्शन

कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति ने शक्ति का आव्हान करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात 6 बार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हनुमंत ध्वज पथक की ढोल-ताशों से सुसज्जित टीम ने भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी। इस टीम में कुल 350 सदस्य हैं, जो देशभर में प्रस्तुति देने के लिए जाते हैं। इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय एवं उनकी माताजी श्रीमती आशा विजयवर्गीय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सत्यनारायण सत्तन ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं शहर के विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद, पहलवान, खलीफाओं के साथ ही क्षेत्र 1 और इंदौर के पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments