Saturday, March 14, 2026

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : कार में लड़ रहे थे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड... तलाशी में...

INDORE : कार में लड़ रहे थे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड… तलाशी में मिली ऐसी चीज की चौंक गई पुलिस

(आशीष जवखेड़कर)

इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कनाड़िया पुलिस ने सोमवार रात एक कार में लड़ रहे एक युवक और युवती को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को कार में एमडी ड्रग मिली, जिससे पुलिसकर्मी भी चौंक गए। आरोपित रोहित अविनाश संकत को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कनाड़िया पुलिस ने सोमवार रात संभ्रांत परिवार के युवक-युवती को झगड़ते करते पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर एमडी ड्रग मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित गोवा में बड़ी शराब कंपनी में नौकरी करता है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे की है। कनाड़िया बायपास पर संपत पेट्रोल पंप के पास युवक-युवती कार में विवाद कर रहे थे। डायल-100 की टीम पहुंची तो पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगे। टीआई सहर्ष यादव ने एसआई सुरेंद्रसिंह को मौके पर भेजा।

युवती को समझाकर रवाना कर दिया

कार की तलाशी लेने पर एमडी ड्रग मिली, जिसे देख पुलिसकर्मी भी चौंक गए। टीआई के मुताबिक आरोपित रोहित अविनाश संकत निवासी शुभ-लाभ द्वारका निपानिया है। युवती का नाम मुस्कान निवासी बिचौली मर्दाना है। युवती को समझाकर रवाना कर दिया गया। रोहित मादक पदार्थ का सेवन करता है।

बटालियन के सामने एमडी के साथ पैडलर को पकड़ा

अपराध शाखा ने सोमवार रात बटालियन के सामने से एमडी ड्रग के साथ पैडलर को पकड़ा। आरोपित से 15 ग्राम एमडी मिली है। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित लियाकत खान है। डीसीपी के मुताबिक आरोपित मजदूरी करता है और नशे का सेवन करता है।

इसके अलावा अपराध शाखा ने आरोपित वाजिद अंसारी और सद्दाम शेख दोनों निवासी आजाद नगर को 13 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपितों को चिमनबाग स्थित खाली मैदान से पकड़ा गया है। इसके पूर्व दोनों से जुड़े राजिक खान निवासी जूना रिसाला को 11 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा था।

इधर… पर्स-मोबाइल लूटने वाले नाबालिग गिरफ्तार

पलासिया पुलिस ने लूट करने वाले दो आरोपितों को पकड़ लिया है। आरोपितों ने महिला से पर्स और मोबाइल छीना था। एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक सोमवार दोपहर लालाराम नगर निवासी मालती दुबे के साथ घटना हुई थी।

बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर ले गए थे। पर्स में घर की चाबियां, कागज और मोबाइल फोन भी था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपित वारदात कर उज्जैन भाग गए थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments