Friday, May 9, 2025

TOP NEWS

भारत-पाकिस्तान हमलों के बीच...

सरकार ने भारत में 800 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट ब्लॉक कर...

‘हम हर हमले का...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के...

पाकिस्तानी सेना में मची...

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, ऑपरेशन सिंदूर के बाद...

Breking news : पाक...

भारत पर गुरुवार रात पाकिस्तानी हमले के बाद भारतीय फौज ने भी मुंह...
Homeमध्य प्रदेशCHHATARPUR : छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर...

CHHATARPUR : छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई।

यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुसमा गांव की 30 वर्षीय दीपा पटेल पत्नी नीरज पटेल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से महिला की जान गई है। लोगों का कहना है कि पूर्व में कुएं में गंदगी फैल रही थी, जाल के अभाव में जानवरों के गिरने के मामले सामने आ रहे थे। कुएं में जाल लगाने एवं सफाई करने को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से मांग की गई थी। बाबजूद इसके लापरवाही बरती गई और कुछ नहीं किया गया और नतीजतन आज महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

कुएं में गंदगी में उतरने नहीं था कोई तैयार…

वहीं अब स्थानीय लोगों में महिला की मौत के बाद नगर पालिका की लापरवाही से भारी आक्रोश है। और इस मौत के लिए नपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मानें तो कुएं में इतनी गंदगी थी कि कोई भी कुएं से शव को निकालने के लिए उसमें उतरने को तैयार नहीं था। हालांकि बाद में खटिया डालकर महिला के शव को निकाला गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments